चावल --------------- ७० ग्राम या १/२ कप
दूध( फुल क्रीम ) --------------- १ किग्रा.
पीसी इलाइची --------------- ४-५
चीनी --------------- १०० ग्राम या १/२ कप
देशी घी --------------- १ चम्मच
काजू --------------- १ चम्मच
किशमिश --------------- १ चम्मच
मखाने --------------- १/२ कप
चावल की खीर बनाने की विधि
-> सबसे पहेले दूध को किसी भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
-> अब चावलों को धो ले बाद में पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर चावलों को 5-7 मिनिट भूनें.या चावलों को भूनने के बजाय चावलों को धो कर १/२ घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
-> अब जब ढूध में उबाल आ जाये तो उसमे भुने हुए चावल या पानी में भीगे चावल डाल दीजिये ! दूध और चावलों को चमचे से चलाते रहिये और जब खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दे
-> खीर को २-३ मिनट में चलाते रहिये क्योकि तली में खीर जल्दी लगाती है जब चावल मुलायम हो जाँय तो उसमे काजू + किशमिश + मखाने डाल दीजिये. खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है.
-> जब चावल और मेवे मुलायम हो जाये और खीर गाढ़ी हो जाये तो खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये ! बाद में गैस बंद करके उसमे पीसी इलाइची मिला दीजिये !
-> खीर तैयार है इसको आप गरमा - गरम या ठंडी कर के भी खा सकते है